गोली मारकर हत्या करने वाले फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर एस.पी. ने ₹5000 ईनाम की उद्घोषणा की
बड़वानी – जिले में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा थाना बड़वानी के प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर नकद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।थाना बड़वानी के अपराध क्रमांक 241/2026 धारा 103(1) बीएनएस में फरार आरोपी चंदन पिता जगन बड़ोले निवासी नर्मदा फल्या,पुराना गांव ग्राम पिछोड़ी थाना बड़वानी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 रुपये (पांच हजार रुपये) की ईनाम उद्घोषणा की गई है।पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ल ने आमजनो से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त फरार आरोपी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो वह निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार घोषित इनाम राशि प्रदान की जाएगी।
बड़वानी/संजय बामनिया

