श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में जनगणना हेतु अंतिम एवं अतिरिक्त बेच का प्रशिक्षण हुआ संपन्न,जिला फील्ड ट्रेनर ने दिलाई शपथ।

श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में जनगणना हेतु अंतिम एवं अतिरिक्त बेच का प्रशिक्षण हुआ संपन्न,जिला फील्ड ट्रेनर ने दिलाई शपथ।

बड़वानी

Shares

श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में जनगणना हेतु अंतिम एवं अतिरिक्त बेच का प्रशिक्षण हुआ संपन्न,जिला फील्ड ट्रेनर ने दिलाई शपथ।

जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार के दस्तावेज या OTP नहीं देने की दी जानकारी

पानसेमल। ब्लॉक सहित अन्य स्थानों पर डिजिटल जनगणना 2027 हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की अंतिम अतिरिक्त बेच का प्रशिक्षण श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में शनिवार सम्पन्न हुआ।जिला फील्ड ट्रेनर श्याम वास्कले ने जानकारी दी कि यह जनगणना विश्व की प्रथम जनगणना हे जो डिजिटल तरीके से हो रही है जनगणना के प्रथम चरण में मकान सुचिकरण,स्वगणना की जाना है।द्वितीय चरण में परिवार के सदस्यों की जानकारी लेकर जनगणना शुरू की जाएगी।जिला फील्ड ट्रेनर श्याम वास्कले ने निष्ठा के साथ जनगणना करने हेतु उपस्थित जनों को शपथ दिलाई।।उन्होंने सभी से अपील की है कि किसी भी प्रकार के दस्तावेज,बैंक पासबुक,आधार या OTP देने की आवश्यकता नहीं है।इस दौरान SDM रमेश सिसोदिया,तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी सुनील सिसोदिया,नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी राजाराम रानाडे,मास्टर ट्रेनर श्याम वास्कले,कमल भारती,जनगणना लिपिक महेश बघेल सहित राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *