नेनपुर पुलिस की जमीनी कार्य वाहीआबकारी एक्ट में तीन आरोपी और गिरफ्तार।

नेनपुर पुलिस की जमीनी कार्य वाहीआबकारी एक्ट में तीन आरोपी और गिरफ्तार।

मध्यप्रदेश

Shares

नेनपुर पुलिस की जमीनी कार्य वाहीआबकारी एक्ट में तीन आरोपी और गिरफ्तार।

मंडला/नैनपुर। बीते दिवस बालाघाट निवासी विक्रम पांडे की डिजायर कार से 6 लीटर से ऊपर की शराब पेटी में पकड़ाई गई थी मुखबिर तंत्र की सूचना पर यह कार्य वाही नैनपुर की पुलिस ने की थी आज इस अपराध से जुड़े तीन आरोपी को भी नैनपुर पुलिस ने पकड़ा।

मंडला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी जी ने जिस दिन से प्रभार संभाला है सीधा और साफ शब्दों में संदेश है कानून व्यवस्था पटरी पर हो,अवैध गति विधियां में संलिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर श्री मनीष राज के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नैनपुर श्री मंशाराम वगेन के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नैनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण जमीनी सफलता प्राप्त हुई है।थाना नैनपुर में अपराध क्रमांक 317/2026 अंतर्गत धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 पेटी अंग्रेजी शराब, ₹30,000 नगद तथा एक एक्सयूवी कार बरामद की गई। जब्त मशरूका का कुल अनुमानित मूल्य ₹8,74,000 है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम तुषार श्रीधर (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-1,नैनपुर विशाल पटेल (24 वर्ष), निवासी निवारी,थाना नैनपुर।साहिब सिंह अरोरा उर्फ सोमी सरदार (32 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-10, नैनपुर।गौर तलब हो की इसी अपराध में आरोपी विक्रम पांडे निवासी बालाघाट को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।मंडला पुलिस ने आम जन से निर्भय होकर बिना डर के जागरूक नागरिक होने का परिचय दे की अपील की है और अवैध शराब के निर्माण,परिवहन एवं विक्रय जैसी गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही है जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विक्रम सिंह बघेल,प्रधान आरक्षक शेख समद आरक्षक नवीन,आरक्षक प्रशांत एवं आरक्षक आशीष की सराहनीय भूमिका रही।

ब्यूरो रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *