पाटी पुलिस ने शासकीय विद्यालय चेरवी में यातायात सड़क सुरक्षा के संबंध में किया जागरूक।
बड़वानी। पुलिस मुख्यालय,भोपाल द्वारा दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर और एसडीओपी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में टीम गठित कर सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।कार्यवाही में थाना पाटी पुलिस से उनि रामदास यादव, सउनि आशीष शर्मा, प्रआर. राजेन्द्र राठौड़ ने शासकीय विद्यालय चेरवी में बच्चो को यातायात नियमों का पालन करने का महत्व समझाया। साथ ही सुरक्षित जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। बच्चो को यह भी समझाया गया कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं, तेज गति से वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
साथ ही साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, संदिग्ध लिंक न खोलने और डिजिटल ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करने और स्थानीय पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

