गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की फाइनल रिहर्सल सम्पन्न,जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की फाइनल रिहर्सल सम्पन्न,जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

बड़वानी

Shares

गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की फाइनल रिहर्सल सम्पन्न,जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

बड़वानी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सलामी,परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों के अंतर्गत फाइनल रिहर्सल परेड का आयोजन पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के ग्राउंड में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सलामी से हुआ। इसके पश्चात जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न प्लाटूनों की पंक्तिबद्ध मार्च, गणवेश,कमांड एवं हर्ष फायरिंग की समीक्षा करते हुए परेड कमांडर एवं बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।परेड पुलिस बैंड की धुन पर सम्पन्न हुई, जिसमें जिला पुलिस बल बड़वानी, विशेष सशस्त्र बल कंपनी (15वीं बटालियन, इंदौर – C कंपनी), पुलिस बैंड प्लाटून, नगर सैनिक बल, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। परेड की कमान रक्षित निरीक्षक चेतन बघेल ने संभाली, जबकि सेकंड-इन-कमांड के रूप में सूबेदार उषा सिसोदिया ने नेतृत्व किया।रिहर्सल के पश्चात छात्रों द्वारा संगीत एवं नृत्य आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों द्वारा सराहा गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ग्राउंड एवं आसपास की सभी व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान सुचारु संचालन, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जवाला,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, जेल अधीक्षक सुश्री शैफाली तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, यातायात प्रभारी,पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *