घरड़गांव के निवासी सामाजिक एवं मांगलिक आयोजनों पर आमजनों को हेलमेट के फायदे बताकर कर रहे अपील
पानसेमल तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम घरड़गांव के निवासी गोपाल भंडारी इन दिनों सामाजिक एवं मांगलिक आयोजनों पर सभी को हेलमेट उपयोग करने के साथ ही यातायात नियमों के पालन करने की अपील कर रहे हैं।क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर सड़क हादसों में बढ़ती हुई मृत्यु दर के कारण उन्होंने आमजनो को जागरूक करने का संकल्प लिया है।खासकर युवाओं को विशेष रूप से निवेदन करते हे कि वे अपने वाहन तेज गति से नहीं चलाए।कई घटनाओं में हेलमेट नहीं होने से बाइक चालकों को सिर में गंभीर घायलों की मौत भी हुई है। गोपाल भंडारी ने बताया की वे श्रद्धांजलि ,सामाजिक,मांगलिक एवं अन्य कार्यक्रमों में भी आमजनों को जागरूक करते हैं।मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र में करीब 50 अलग अलग स्थानों पर आयोजनों में शामिल होकर हेलमेट के फायदे बता चुके हैं।जागरूकता के साथ ही समाजजनों को बताते हे कि शादी विवाह के कार्यक्रम दिन में आयोजित करें ।शादी विवाह में कपड़ा या बर्तन ना ले जाते हुए परिवार को आर्थिक सहयोग दिया जाए।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

