कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक सम्पन्न

बड़वानी

Shares

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक सम्पन्न

बड़वानी। कलेक्टर श्रीमती जयतीसिंह की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति,मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना,रोजगार संगी पोर्टल एवं उद्योग विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्रमुख निर्णय और निर्देश:
1.नवीन आधुनिक कोर्स की शुरुआत-आईटीआई संस्थानों में नवीन आधुनिक कोर्स जैसे सोलर टेक्नीशियन और मोटर मैकेनिक जैसे नए और आधुनिक कोर्स प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
2.मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना
बैठक में योजना के तहत अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने।
3.आरसेटी (RSETI) और रोजगार समन्वय आरसेटी बड़वानी को वेल्डर व्यवसाय में शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण आयोजित करने तथा प्रशिक्षण के पश्चात युवाओं के नियोजन हेतु जिला रोजगार कार्यालय से समन्वय करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला रोजगार अधिकारी श्री टी.एस. डुडवे, आईटीआई प्राचार्य श्री केतन मालवीया, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र श्री कैलाश मॉल,जिला खाद्यान्न अधिकारी,जल निगम अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर,पीआईयू अधिकारी,आईनॉक्स विंड के प्रबंधक तथा जिले के समस्त आईटीआई के प्राचार्य व प्रशिक्षण अधीक्षक उपस्थित रहे।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *