जनपद पंचायत अध्यक्ष ने टेमला स्कूल पहुंचकर,स्टाफ एवं बच्चों से की चर्चा,अध्यापन कार्य की जानकारी प्राप्त की।

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने टेमला स्कूल पहुंचकर,स्टाफ एवं बच्चों से की चर्चा,अध्यापन कार्य की जानकारी प्राप्त की।

बड़वानी

Shares

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने टेमला स्कूल पहुंचकर,स्टाफ एवं बच्चों से की चर्चा,अध्यापन कार्य की जानकारी प्राप्त की।

पानसेमल। जनपद पंचायत अध्यक्ष शीला विनोद वसावे बुधवार शासकीय स्कूल टेमला पहुंची जहां उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से चर्चा कर अध्यापन कार्य की जानकारी प्राप्त की।विद्यार्थियों से आगामी समय में उनके भविष्य की योजनाओं एवं तैयारियों को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के विकास का आधार है,इसलिए विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य के दौरान होने वाली छोटी छोटी समस्या का ध्यान रखते हुए उन्हें शिक्षा दी जाए।निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ बैठकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया,पूर्व में उनके द्वारा छात्रावासो में भी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए थे।उनके साथ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री विनोद वसावे,सरपंच किना बाई फाड़िया भोसले एवं रवि भोसले उपस्थित रहे।

पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *