DM ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

DM ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

बड़वानी

Shares

DM ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

बड़वानी । कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह बुधवार जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर जारी विभिन्न मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया एवं पूर्व में दिए गये निर्देश के सम्बन्ध में किए गए कार्यों का अवलोकन भी किया।कलेक्टर ने अस्पताल भवन के वार्डों और परिसर में चल रहे रिनोवेशन कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य इस प्रकार किए जाएं जिससे मरीजों और उनके परिजनों को कम से कम असुविधा हो। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में फ़ायर सेफ्टी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं परिसर के रखरखाव संबंधी कार्य का भी अवलोकन किया। साथ ही सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।जिला महिला एवं शिशु अस्पताल के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने ‘बाल वैभव पहल’ के अंतर्गत संचालित की जा रही ‘वन स्टॉप विंडो’ की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित स्टॉफ से चर्चा कर सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वन स्टॉप विंडो के माध्यम से योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुलभता से पहुँचे। इस सुविधा के माध्यम से अस्पताल में जन्म देने वाले बालक /बालिकाओं को तत्काल जन्म प्रमाण पत्र,समग्र,आधार,पोस्टल पेमेंट बैंक,सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य सेवाओं का भी लाभ दिया जा सकेगा। इस दौरान सिविल सर्जन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *