नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़वानी

Shares

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

पानसेमल। थाने पर फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिक पुत्री को संदेही आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पानसेमल में अप.क्र. 11/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर द्वारा गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त होने पर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं के मामलों को गंभीरता से लेते हुए ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत शीघ्र दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में तथा श्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी पानसेमल श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना पानसेमल की विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी मुकेश पिता लाकडिया भील को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।कार्यवाही में थाना प्रभारी पानसेमल निरीक्षक श्री मंशाराम वगेन, उप निरीक्षक सुनील रघुवंशी एवं सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *