गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश।

बड़वानी

Shares

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश।

बड़वानी।स्वच्छ जल अभियान के तहत हर वार्ड से कम से कम 5 पानी के नमूने लिए जाएं – कलेक्टर
बड़वानी 19 जनवरी 2026/आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व का आयोजन पूर्णगरिमा, हर्षाेल्लास और अनुशासन के साथ संपन्न होना चाहिए। समारोह को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झांकियों और अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों अनुसार कार्य करवाये। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा सोमवार कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान दिए।
बैठक में उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

  1. एसआईआर-2026 के सम्बंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी कर लंबित प्रकरणों को तत्काल समाप्त करें। साथ ही, कॉलेजों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से फॉर्म-6 पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
  2. सीएम हेल्पलाइन के सम्बंध में निर्देशित किया कि शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। तकनीकी बाधाओं को दूर कर ब्लॉक स्तर पर समन्वय स्थापित करें और लक्ष्य निर्धारित कर शिकायतों को बंद करवा कर प्रगति लाए
  3. कलेक्टर ने स्वच्छ जल अभियान के तहत निर्देश दिए कि हर वार्ड से कम से कम 5 पानी के नमूने लिए जाएं और उनकी जियो-टैग लोकेशन दर्ज की जाए।सभी शासकीय हैंडपंप, बोरवेल, कुएं और बावड़ियों के सैंपल्स की भी जांच अनिवार्य रूप से की जाए।
  4. कृषि विभाग को नेशनल मिशन फॉर नैचुरल फार्मिंग के तहत विकासखंड स्तर पर क्लस्टर बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं, पशुपालन विभाग को पानसेमल मिल्क रूट के निर्धारण, मैपिंग और नस्ल सुधार, केसीसी पर कार्य करने के निर्देश दिए।
  5. रोजगार अधिकारी और आईटीआई प्राचार्य को स्किल सर्वे कराकर श्डिस्ट्रिक्ट स्किल कमेटीश् की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ काजल जावला, संयुक्त कलेक्टर श्री राजा रवि वर्मा, बड़वानी एसडीएम श्री भूपेंद्र रावत व अन्य विभागो के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वही समस्त तहसीलदार, सीएमओ,सीईओ व अन्य वीसी के माध्यम से ऑनलाईन सम्मिलित हुए।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *