नगर पालिका बड़वानी द्वारा जल परीक्षण,ओल्ड फिल्टर प्लांट से भी लिया जल का नमूना

नगर पालिका बड़वानी द्वारा जल परीक्षण,ओल्ड फिल्टर प्लांट से भी लिया जल का नमूना

बड़वानी

Shares

नगर पालिका बड़वानी द्वारा जल परीक्षण,ओल्ड फिल्टर प्लांट से भी लिया जल का नमूना

बड़वानी ।स्वच्छ जल अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा शहर में प्रदाय किए जा रहे पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित गुणवत्ता परीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर के विभिन्न जल स्रोतों और भंडारण इकाइयों से पानी के नमूने लेकर उनकी वैज्ञानिक जांच की गई।
फील्ड टेस्ट किट से हुआ परीक्षण
नगर पालिका की तकनीकी टीम द्वारा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से ओवरहेड टैंक से पानी के नमूने लिए गए। इन नमूनों की विभिन्न मानकों पर सूक्ष्मता से जांच की गई, जिसमें पानी पूरी तरह से सुरक्षित और मानक योग्य पाया गया।
इसके साथ ही ओल्ड फिल्टर प्लांट से भी पानी का नमूना लेकर परीक्षण किया गया। लैब टेस्टिंग और फील्ड किट के परिणामों के अनुसार, फिल्टर प्लांट का पानी भी निर्धारित मानकों के अनुरूप और पूरी तरह पीने योग्य पाया गया है।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *