ऑपरेशन हवालात के तहत मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा माननीय न्यायालय बड़वानी से प्राप्त स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर वारंटियों की धरपकड़ करने के दिशा निर्देशित दियें थें। निर्देशों के पालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एस.डी.ओ.पी. बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह द्वारा विशेष टीम का गठन कर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति के साथ रवाना किया गया। टीम ने लगातार निगरानी, गुप्त सूचनाओं का संकलन और छापामार कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय बडवानी के प्रकरण क्रमांक 227/19 व अप.क्रं. 341/2019 धारा 341, 323, 506 भादवि के स्थाई वारंटी राहुल पिता दिनेश भील निवासी कुण्डिया बसाहट बडवानी कों ग्राम कुण्डिया को ग्राम कुण्डिया से दि. 15.1.26 कों गिरफ्तार कर न्यायालय बड़वानी पेश किया हैं । यह कार्यवाही बड़वानी पुलिस की ओर से लगातार जारी रहेगी।कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी थाना कोतवाली बड़वानी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, प्र.आर. दीपक डोडियार, प्र.आर. देवीसिंह आर. दीपक देवलिया, आर. खडकसिंह थाना बडवानी का सराहनीय भूमिका रही हैं।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

