कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, सकराली सरपंच सहित ग्रामीण BJP में शामिल,MLA ने कहा क्षेत्र का विकास प्राथमिकता।
पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सकराली सरपंच सहित कांग्रेस कार्यकर्ता BJP में शामिल हुए हैं जिससे कि कांग्रेस पार्टी को एक ओर झटका लगा है हाल ही में उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद मोयदा और तलावड़ी के ग्रामीण BJP में शामिल हुए थे जिसके बाद शुक्रवार को सकराली के सरपंच परिवार सहित 25 अन्य भाजपा में शामिल हुए।श्याम बरडे ग्राम पंचायत सकराली बुजुर्ग में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। विधायक श्याम बर्डे ने कहा कि वर्षो से ग्रामों में विकास कार्य नहीं हो पाए है ग्रामों के कुछ फलियों में आज भी बिजली नहीं है जिनका संज्ञान लेकर अब उन स्थानों पर मूलभूत सुविधाये उपलब्ध कराई जा रही हैं।भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।विधायक बनने के बाद प्रत्येक ग्राम मेरा अपना ग्राम है इस विचारधारा के साथ कार्य किया जा रहा है।मंच से उन्होंने ओसवाड़ा,मनकुई,शिवनी सहित अन्य ग्रामों में हुए करोड़ो के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी ।विधायक ने कहा कि सरपंच स्वेच्छा से परिवार के साथ भाजपा में शामिल हुए,उनका स्वागत हैं।सभी के सहयोग से ग्राम में शेष कार्यों को पूर्ण करवाया जाएगा ।आपको बता दे उनके परिवार एवं वे स्वयं करीब चार बार कांग्रेस से सरपंच रह चुके है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले उदयसिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए।उन्होंने बताया कि विधायक श्याम बरडे की कार्यकुशलता,व्यक्तित्व तथा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया। विधायक श्याम बरडे ने सरपंच उदय सिंह चौहान एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने ग्रामीणों को बताया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है और सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के मूल मंत्र पर भारतीय जनता पार्टी निरंतर सेवा कार्यों में जुटी है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।कार्यक्रम में विधायक श्याम बर्डे,पार्षद सुश्री सलोनी राणा,सरपंच प्रतिनिधि अमरसिंह बर्डे,श्यामराव वसावे,शेरसिंह खेड़कर,जिला महामंत्री उज्जैन सिंह राजपूत,जिला महामंत्री सचिन चौहान,जिला उपाध्यक्ष राम सोनवने,जिला ट्विटर प्रभारी अजहर मंसूरी,मंडल अध्यक्ष चेनसिंह गदरे,मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन,प्रकाश जोशी, लाला जोशी,पाबुदान चौहान,दयाराम पवार,अतुल निकुम,मुकेश सत्या,दिनेश जाधव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

