चोरी के प्रकरण में 4 गिरफ्तार 24 किलो कॉपर तार व नगदी जब्त
बड़वानी। जुलवानिया थाने पर 10.10.2025 को फरियादी कपिल पिता रूपजी परिहार, निवासी ग्राम रेत्वा बुजुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बकवाड़ी स्थित मोटर वाइंडिंग मशीनरी की दुकान “श्री अम्बिका मशीनरी एंड इलेक्ट्रिकल्स से अज्ञात बदमाश द्वारा दुकान की पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश कर कॉपर वायर की 07 पेटियां, कॉपर वायर की 02 रील तथा गल्ले में रखी नगद 10,000/- रुपये कीमत 95,000/- रुपये चोरी कर ली गई।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जुलवानिया में अपराध क्रमांक 206/25 धारा 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सतत निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रकरण की गंभीरत देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर द्वारा थाना प्रभारी जुलवानिया को विशेष टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटिल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से 24 किलो कॉपर तार कीमत 24,000/- रुपये तथा नगद 48,500/- रुपये जब्त किए गए। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
आरोपीगण
- बंशी पिता रणछोड़ नर्गेश, उम्र 28 वर्ष, निवासी निमट बैड़ी लवाणी, थाना धरमपुरी
- प्रकाश पिता खुमान, उम्र 32 वर्ष, निवासी करोंदिया खुर्द, चौकी उमरबन
- अब्दुल अजीज पिता अब्दुल रहीम, उम्र 58 वर्ष, निवासी डीमार्ट के पास करोंदिया पिथमपुर चौपाटी, थाना किशनगंज, इंदौर
- मोहम्मद युसुफ उर्फ जरगुल खान पिता स्व. अजीज अहमद, उम्र 51 वर्ष, निवासी 547 ग्रीन पार्क कॉलोनी, धार रोड, इंदौर
कार्यवाही में थाना प्रभारी जुलवानियां निरीक्षक रामकुमार पाटिल, उप निरीक्षक संजय कुमरावत,आरक्षक सतीश पाटीदार, आरक्षक अमजद पठान की सराहनीय भूमिका रही।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

