संभागायुक्त डॉ.खाड़े ने V C के माध्यम से की संकल्प से समाधान अभियान की तैयारियों की समीक्षा।

संभागायुक्त डॉ.खाड़े ने V C के माध्यम से की संकल्प से समाधान अभियान की तैयारियों की समीक्षा।

बड़वानी

Shares

संभागायुक्त डॉ.खाड़े ने V C के माध्यम से की संकल्प से समाधान अभियान की तैयारियों की समीक्षा।

बड़वानी। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के समस्त जिलों के कलेक्टर्स के साथ संकल्प से समाधान अभियान एवं विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने शासन की मंशानुसार संकल्प से समाधान अभियान का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान अंतर्गत चिन्हित 106 सेवाओं एवं योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण कर उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। साथ ही ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश भी दिए।
  विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त ने un-mapped (अनमैप्ड) मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की कार्यवाही को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित कर सुनवाई की कार्यवाही पूर्ण करने, बीएलओ एवं बीएलए के सहयोग से सुनवाई प्रक्रिया को शीघ्र संपन्न कराने तथा लॉजिकल डिस्क्रीपेन्सी को समयानुसार निराकृत करने के निर्देश दिए।

बड़वानी जिले में संकल्प से समाधान अभियान (12 जनवरी 31 मार्च 2026 तक) की पूरी तैयारी कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्लस्टर स्तरीय शिविर 88, नगरीय क्लस्टर स्तरीय शिविर 12, जनपद स्तरीय शिविर 7 और नगरीय निकाय स्तरीय शिविर 9 आयोजित किए जाएँगे।जिले में अनुभाग स्तर पर सभी अनुविभागीय अधिकारी को अभियान के क्रियान्वयन के लिये नोडल अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्र में सीईओ जनपद और शहरी क्षेत्र में सीएमओ को सहायक नोडल अधिकारी बनाकर अभियान में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिये निर्देश दिए गए है।सभी पंचायतो में पंचायत स्तर पर दल गठित कर और नगरीय निकायों में वार्ड वार दल गठित कर घर घर सर्वे कर आवेदन प्राप्त करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।अभियान में सम्मलित सभी अधिकारियो और प्रभारियो को समयावधि बैठक में ट्रेनिंग प्रदान कर दिया गया है। वीसी में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, प्रभारी अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास संयुक्त कलेक्टर श्री राजा रवि वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *