ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो देशी पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बड़वानी।जिला बड़वानी में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में थाना पलसूद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजपुर श्री महेश सुन्नैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलसूद निरीक्षक सुखलाल भंवर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को दो देशी पिस्टल एवं एक मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार सहित गिरफ्तार किया गया।पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार में सवार दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर सेंधवा की ओर से पलसूद की तरफ आ रहे हैं। सूचना की तस्दीक उपरांत सेंधवा रोड स्थित टोल नाका, पलसूद के पास नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई।चेकिंग के दौरान संदिग्ध मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार आती दिखाई दी, जिसमें सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल की सहायता से तत्परता पूर्वक घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 02 देशी पिस्टल बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी
राजकुमार पिता विजेन्द्र सिंह ठाकूर, उम्र 26 वर्ष
निवासी – भुतिया खुर्द, थाना टोंक खुर्द, जिला देवास
मोनुसिंह पिता सुरेन्द्र सिंह परिहार, उम्र 25 वर्ष
निवासी – बामनखेड़ी, थाना कमलापुर, जिला देवास
जप्त सामग्री
02 देशी पिस्टल (अनुमानित कीमत ₹40,000/-)
01 मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार
क्रमांक MP-09-DA-1658
(अनुमानित कीमत ₹4,00,000/-)
अपराध विवरण
अपराध क्रमांक : 13/2026
धारा : 25(1) आर्म्स एक्ट
कार्रवाई में निरीक्षक सुखलाल भंवर (थाना प्रभारी पलसूद),उनि. विजय रावत, उनि. राजेन्द्र सोलंकी,सउनि. राजेश गुप्ता,प्र.आर. राहुल पाटील,प्र.आर. मोहन गणवा,
आर रवि कुमार चौहान,
आर. सुरेश भोसले की सराहनीय भूमिका रही।बड़वानी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जिले में अवैध हथियार रखने, परिवहन करने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

