ठीकरी के घटवा में खुलेगा नया ‘फूड पार्क क्लस्टर’कृषि और उद्योग क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान।

ठीकरी के घटवा में खुलेगा नया ‘फूड पार्क क्लस्टर’कृषि और उद्योग क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान।

बड़वानी

Shares

ठीकरी के घटवा में खुलेगा नया ‘फूड पार्क क्लस्टर’कृषि और उद्योग क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान।

बड़वानी। भारत सरकार की एमएसई – सीडीपी योजना के अंतर्गत बड़वानी जिले की तहसील ठीकरी स्थित औद्योगिक क्षेत्र घटवा को ‘‘ फूड पार्क क्लस्टर ‘‘ की स्थापना के लिए चयनित किया गया है। इस क्लस्टर के माध्यम से जिले में कृषि आधारित उद्योगों को बड़े स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। यहाँ स्थापित होने वाली फूड प्रोसेसिंग इकाइयों को मध्यप्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत विशेष लाभ प्रदान किए जाएंगे, जिसमें अधिकतम 48 प्रतिशत तक का पूंजी निवेश प्रोत्साहन, विद्युत टैरिफ प्रतिपूर्ति और मंडी शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट शामिल है।
इसके अतिरिक्त इकाइयों को रोजगार प्रोत्साहन, तकनीकी उन्नयन और गुणवत्ता प्रमाणीकरण हेतु भी वित्तीय एवं नीतिगत सहायता दी जाएगी। इस फूड पार्क की स्थापना से न केवल स्थानीय किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा, बल्कि जिले में भारी निवेश आकर्षित होगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को एक नई गति प्राप्त होगी।

ठीकरी/हेमराज मालवीय की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *