अवैध हथियारों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई,अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार,8 फायर आर्म्स जब्त

अवैध हथियारों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई,अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार,8 फायर आर्म्स जब्त

बड़वानी

Shares

अवैध हथियारों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई,अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार,8 फायर आर्म्स जब्त

बड़वानी/सेंधवा।पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों—विशेषकर अवैध हथियार, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना वरला पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का विवरण
थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण रावल के नेतृत्व में अवैध हथियारों के विरुद्ध मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम उमर्टी से हथियार खरीदकर घेंगाव की ओर जा रहा है, जिसके पास एक बैग में अवैध हथियार हैं।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर ग्राम घेंगाव–उमर्टी रोड पर घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई।
आरोपी का विवरण
नाम पूछने पर उसने अपना नाम—
स्मित पिता बालु सिंदे,
उम्र 35 वर्ष,
निवासी उल्हासनगर, कल्याण, महाराष्ट्र बताया।
जब्ती की कार्रवाई
आरोपी के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर निम्न अवैध हथियार बरामद किए गए—
02 नग हाथ से बनी देशी पिस्टल
06 नग 12 बोर हाथ से बने देशी कट्टे
05 नग जिंदा कारतूस
उक्त हथियारों को मौके पर ही पंचों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।जब्त हथियार कहां से लाए गए तथा इनके संभावित उपयोग के संबंध में आरोपी से पृथक से पूछताछ कर विस्तृत विवेचना की जा रही है।
आरोपियों से 02 नग देशी पिस्टल — अनुमानित कीमत ₹50,000/-
06 नग देशी 12 बोर कट्टे — अनुमानित कीमत ₹60,000/-
05 नग जिंदा कारतूस — अनुमानित कीमत ₹5,000/-
कुल मशरूका कीमत — ₹1,15,000/जब्त किया।

कार्रवाई में निरीक्षक नारायण रावल,उनि रमेशचंद्र चौहान,सउनि मेहताब सिंह चौहान,प्रधान आरक्षक दीपक,
आरक्षक विपेसिंह,आरक्षक राजवीर,आरक्षक चालक सतीश की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *