उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नगर परिषद को मिला ISO सार्टिफिकेट

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नगर परिषद को मिला ISO सार्टिफिकेट

बड़वानी

Shares

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नगर परिषद को मिला ISO सार्टिफिकेट

पानसेमल। नगर परिषद को ISO सार्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।नगर परिषद CMO संतराम चौहान में बताया के नगर निकाय द्वारा संचालित सेवाओं का सुचारू संचालन,नागरिकों की सुविधाए तथा जनकल्‍याणकारी योजनओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने सहित निकाय की कार्यप्रणाली व अन्‍य मानकों के आधार पर नगर परिषद पानसेमल को आइएसओ सर्टिफिकेट प्राप्‍त हुआ। निकाय को पूर्व में भी आइएसओ प्रमाण पत्र प्राप्‍त है।आइएसओ सर्टिफिकेट एक अंतरराष्ट्रीय मानक है। इसमें हितग्राही,व्‍यक्ति तथा नियामक सेवाओं का निरंतर प्रदान करना आवश्‍यक होता है।जिससे नागरिकों की संतुष्टि बढती है। साथ ही कार्यदक्षता में सुधार भी होता है। निकाय द्वारा आवेदन किए जाने पर परीक्षण उपरांत रोज सर्टिफिकेशन सर्विसेस द्वारा ISO 9001:2015 (QMS) सभा ग्रह में प्रदाय किया हैं।इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ संतराम चौहान,उपयंत्री महेश अवास्या, लेखापाल अमित शाह,स्टोर शाखा प्रभारी अनिल सोनीस,दीवान सिंह सोलंकी, रोज सर्टिफिकेशन के प्रतिनिधि एवं नगर परिषद कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *