वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल,विधायक श्याम बर्डे की कार्यशैली को बताया कारण

वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल,विधायक श्याम बर्डे की कार्यशैली को बताया कारण

बड़वानी

Shares

वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल,विधायक श्याम बर्डे की कार्यशैली को बताया कारण

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में लगातार कांग्रेस कार्यकताओं का भाजपा में शामिल होने सिलसिला जारी है।गुरुवार को विधायक श्याम बर्डे के कार्यालय पर ग्राम मोयदा एवं सकराली बुजुर्ग पंचायत के तलावड़ी के ग्रामीण BJP में शामिल हुए हैं।ग्रामीणों ने बताया कि वे कांग्रेस पार्टी में वर्षों से जुड़े हुए हैं,क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों ओर भाजपा कि रीति नीति,विधायक श्याम बर्डे के व्यक्तित्व से प्रभावित हुए हे।ग्राम दौंडवाडा के सरपंच रामलाल परमार, मयूर पाटील प्रतिनिधि पप्पू मोरे एवं भूषण पाटिल ने बताया कि विधायक श्याम बर्डे के कुशल नेतृत्व में उपचुनाव में जीत हासिल की है क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों से युवाओ में अलग छवि बनी है,वे क्षेत्र में भ्रमण करने के दौरान आमजनों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कार्यों की की स्वीकृति कर जमीनी स्तर पर कार्यों को करवाते हैं।क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता बढ़ने के साथ ही विधायक की लोकप्रियता बढ़ रही है। नितिन चौहान ने बताया कि वे पूर्व विद्यायक प्रतिनिधि भी रह चुके है।कांग्रेस पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय समस्याओं को सुना नहीं गया।नितिन ने ये भी बताया कि उनके पिता एवं दादा जनसंघ से जुड़े थे आपसी मतभेद के चलते उन्होंने अपने परिवार भारतीय जनता पार्टी से दूरी बना कर कांग्रेस में जुड़े थे।वापसी कर रहे है। काशीराम सेनानी ने बताया कि लंबे समय से वे कांग्रेस से जुड़े रहे लेकिन ग्राम में विकास कार्य नहीं हो पाए,विधायक श्याम बर्डे के प्रयासों से क्षेत्र में मार्ग निर्माण की स्वीकृति के साथ ही करोड़ो के निर्माण कार्यों की योजनाएं बनाई हे।कार्यालय पर 60 से अधिक ग्रामीण भाजपा के शामिल हुए हैं।विधायक बरडे ने कहा कि “आज से आप सभी भाजपा परिवार के सदस्य हैं।आपके सुख-दुख में, क्षेत्र के विकास कार्यों एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए मैं सदैव आपके संपर्क में रहूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका सम्मान’ के संकल्प को लेकर हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।”मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लखपति दीदी योजना,लाड़ली बहना योजना,किसान निधि योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं किसान उन्नयन को गति मिली है,जिससे प्रदेश और क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।कार्यालय पर काशीराम,मुन्ना,सियाराम,उमेश, सुनील,भीमसिंह चौहान, कांतिलाल,रेंहजल,झांझडिया, दिलीप,पप्पू,रमभु (पूर्व जनपद सदस्य),चन्द्रकांत महाजन, खेतिया मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनिस,जनपद सदस्य किशोर वारुडे,सरपंच रामलाल परमार सचिन चौहान,अनिल वारुडे, पोपट बोरसे,मुकेश सत्या,पूर्व विधायक प्रतिनिधि नितिन चौहान,मौजूद रहे।भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।वरिष्ठ नेता गोविंद जोशी,कन्हैया जैन, देवराज दादा पाटिल, जलगोन मंडल अध्यक्ष चेनसिंह गदरे, देवदास साटोटे,प्रेमसिंह पटेल, प्रकाश जोशी,महामंत्री उत्तम चौहान,सचिन चौहान,दीपक भंवर,धोनी जैन,विक्की सिरसाठ सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *