सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मे पुलिस ने किया जागरुक।

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मे पुलिस ने किया जागरुक।

बड़वानी

Shares

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मे पुलिस ने किया जागरुक।

पानसेमल। पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु विद्यालय सड़क सुरक्षा के तहत जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर दिनाँक 1 जनवरी 2026 से.31 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मे प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पानसेमल मंशाराम वगेन द्वारा सरस्वती शिशु विद्यालय पानसेमल के छात्र –छात्रो को
दो पहिया वाहन चलाने ,बिना हेलमेट के न चलाने ,बिना लायसेंस वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने संबधी जानकारी दी गई एवं सायबर फ्राड 1930 ,डायल 112. ,महिला हेल्पलाईन नंबर 1090,नशा से दुरी के संबध मे जानकारी दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी मंशाराम वगेन,प्राचार्य देवेंद्र सोनवणे, संस्था अध्यक्ष लव चौहान,जोगेंद्र चौधरी, विद्यालय स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *