अवैध सट्टा लिखते हुए 16 आरोपियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम भेज कर पकड़ा

अवैध सट्टा लिखते हुए 16 आरोपियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम भेज कर पकड़ा

बड़वानी

Shares

अवैध सट्टा लिखते हुए 16 आरोपियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम भेज कर पकड़ा

तीन स्थानों पर दबिश, सट्टा लिखते 16 आरोपियों से ₹43,870 जप्त

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन में अवैध रूप से सट्टा लिखने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा विशेष टीम का गठन कर एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम भेजकर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम दवाना में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्यवाही के दौरान सट्टा लिखते हुए कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा लेखन सामग्री एवं ₹43,870/- नगद राशि जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रिंकु पिता सुरेश भदोरिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी तलाईपुरा दवाना
  2. दिनेश पिता मुलजी चौहान, उम्र 40 वर्ष, निवासी तलाईपुरा दवाना
  3. कृष्णा पिता लक्ष्मण मालवीया, उम्र 52 वर्ष, निवासी दवाना
  4. अशोक पिता बाबुसिंह पंवार, उम्र 51 वर्ष, निवासी दवाना
  5. कमलेश पिता चंपालाल कुमावत, उम्र 34 वर्ष, निवासी विश्वनाथखेड़ा
  6. अखिलेश पिता मोहन बोरसा झमराल, उम्र 30 वर्ष, निवासी दवाना
  7. दिलीप पिता सीताराम कोली, उम्र 52 वर्ष, निवासी दवाना
  8. गणेश पिता नरसिंह कुमावत, उम्र 64 वर्ष, निवासी विश्वनाथखेड़ा
  9. राहुल पिता गोपाल जायसवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी दवाना
  10. धर्मेन्द्र पिता नानुराम गिरवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी दुधी धार
  11. कैलाश पिता उंकार जमरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी दगड़खेड़ी, थाना बलकवाड़ा
  12. मुकेश पिता हरेसिंह वर्मा, उम्र 54 वर्ष, निवासी घटवा
  13. विष्णु पिता हुकुमचंद जायसवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिंगाचोरी बैड़ी, थाना बलकवाड़ा
  14. रुपेश पिता दयानंद पाटीदार, निवासी दवाना
  15. विकास उर्फ प्रकाश पिता सुरेश, निवासी दवाना
  16. अजय पिता सीताराम सोनी, निवासी दवाना

कार्यवाही में एसडीओपी बड़वानी दिनेश सिंह चौहान आरक्षक, योगेश्वर चौहान,आरक्षक जीतेन्द्र चौहान,आरक्षक राजीव सापलिया,आरक्षक अनिल सस्तिया,लवकुश डांगोर की सराहनीय भूमि का रही है।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *