नशा समाज के लिए जहर, युवा इससे दूर रहे- न्यायाधीश अमूल मंडलोई

नशा समाज के लिए जहर, युवा इससे दूर रहे- न्यायाधीश अमूल मंडलोई

बड़वानी

Shares

नशा समाज के लिए जहर, युवा इससे दूर रहे- न्यायाधीश अमूल मंडलोई

बड़वानी । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र जैन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 तक साप्ताहिक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासकीय कन्या हाई स्कूल बड़वानी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अमूल मंडलोई सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि नशा एक ऐसा जहर है, जो व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे समाज को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे की लत से व्यक्ति की पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक स्थिति कमजोर हो जाती है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए सबसे जरूरी आत्म प्रेरणा और दृढ इच्छाशक्ति होती है।
साथ ही कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन डायल ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाने के संकल्प प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रयास युवाओं को
सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाने के साथ-साथ समाज को स्वस्थ, जागरूक और नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती रचना पुरोहित, आस संस्था से संजय आर्य एवं शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *