NSS शिविर के छठे दिन विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में अतिथियों का किया स्वागत,जनप्रतिनिधियों ने टीशर्ट का किया वितरण
पानसेमल। अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा NSS शिविर का आयोजन किया गया जिसमे शिविर के छठे दिन विधायक श्याम बर्डे,नगर परिषद उपाध्यक्ष पार्षद,ग्राम सरपंच,जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठजन सम्मिलित हुए।विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत पारंपरिक वेशभूषा में पुष्पवर्षा के साथ किया। मां सरस्वती पूजन के पश्चात अतिथि सत्कार हुआ। स्वागत भाषण प्राचार्य श्रीमती भंडारी ने किया,डॉक्टर मंजुला ने स्वच्छता कार्य,योग,प्रणाम सहित शिविर में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।प्रभु रामोडे,राम सोनाने सहित उपस्थित जनों ने संबोधित किया।NSS के लक्ष्य गीत के साथ ही विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी।।विधायक श्याम बर्डे ने विद्यार्थियो को कहा कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में विधायक श्याम बरडे ने संबोधित करते हुए कहा—
“राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि जीवन जीने की कला है। सेवा,अनुशासन और राष्ट्रसेवा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।” NSS का मूल उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
“हम सभी विद्यार्थी एक साथ पढ़ें,एक साथ भोजन करें, एक साथ खेलें—यह भावना ही राष्ट्रीय एकता की नींव है। कोई छोटा-बड़ा नहीं, सभी मानव समान हैं,सभी समाज समान हैं।” युवाओं से टीम भावना के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा—
“टीम भावना के साथ किया गया प्रयास निश्चित ही सफलता दिलाता है। जब युवा अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हैं, तो सफलता उनके कदम चूमती है।” उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के ‘मेरे युवा–मेरा भारत’ के संकल्प की बात करते हुए बताया कि डिजिटल क्रांति के इस युग में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में युवाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि—
“पढ़ा-लिखा और संस्कारवान युवा ही प्रदेश और राष्ट्र का गौरव बढ़ाता है। युवाओं को चाहिए कि वे राष्ट्र को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।”कार्यक्रम के अंत में माननीय विधायक द्वारा NSS एवं NCC के छात्र-छात्राओं को ड्रेस कोड के अंतर्गत टी-शर्ट तथा शिविर की स्मृति स्वरूप सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य प्रस्तुत कर मोबाइल,फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से दूरी बनाकर अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने का प्रेरक संदेश दिया।इस दौरान विधायक श्याम बर्डे,नगर परिषद उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी,पार्षद सुश्री सलोनी राणा,सरपंच प्रतिनिधि श्यामराव वसावे,सरपंच प्रतिनिधि अमरसिंह बर्डे, मतराला सरपंच प्रतिनिधि,सुनील जाधव,टाकली राजाराम जाधव रामलाल परमार,भाजपा जिलाध्यक्ष राम सोनाने,पानसेमल मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन,जलगोन मंडल अध्यक्ष चेनसिंह गदरे,गोविंद जोशी,देवीदास साटोटे,हितेंद्र हरसोला,मन्ना शुक्ला,प्रकाश जोशी,संजू सावले,जयप्रकाश पाटिल,अनिल वारुडेप्रेमसिंह पटेल,योगेश जैन उत्तम चौहान,इस्माइल आजाद, शामराव माली,पुंडलिक गोसावी, दिनेश जाधव,महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती संगीता भंडारी,क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर सुनील बागले,रासेयो प्रभारी डॉक्टर मंजुला,डॉक्टर निशा वास्कले,ग्रंथपाल राजेश दिवाकर,प्रोफेसर अभिनव पांडे,लिपिक अजीत गिरासे,वर्षा पटेल,लेब टेक्नीशियन अरुण जाधव,आयुष डुडवे,सहित विद्यार्थी एवं स्टाफ मौजूद रहा।कार्यक्रम का संचालन मयूरी पाटिल ने किया।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

