जनपद पंचायत निवाली में जल आपूर्ति गुणवत्ता निगरानी हेतु किया गया पेयजल नमूनों का संग्रहण

जनपद पंचायत निवाली में जल आपूर्ति गुणवत्ता निगरानी हेतु किया गया पेयजल नमूनों का संग्रहण

बड़वानी

Shares

जनपद पंचायत निवाली में जल आपूर्ति गुणवत्ता निगरानी हेतु किया गया पेयजल नमूनों का संग्रहण

बड़वानी। नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत निवाली में ‘जल आपूर्ति गुणवत्ता निगरानी’ के तहत व्यापक स्तर पर पेयजल नमूनों का संग्रहण किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के सहयोग से ग्राम पंचायतों में जल स्रोतों की शुद्धता की जांच की जा रही है।
जनपद पंचायत निवाली के अंतर्गत कुल 37 ग्राम पंचायतों में से अब तक 31 ग्राम पंचायतों से पेय जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु रेंडम सैंपलिंग(नमूने) प्राप्त कर लिए गए हैं। अभियान के दौरान विभिन्न जल स्रोतों से कुल 128 पेयजल नमूने एकत्रित किए गए हैं, जिनका विवरण निम्नानुसार है हैंडपंप से 74 ,नल-जल योजना के 17,ट्यूबवेल से 17 ,सार्वजनिक कुएं से 11 एवं निजी कुएं से 09 नमूने एकत्रित किए गए। कुल 128 नमूनों में से 45 नमूने परीक्षण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) में जमा किए जा चुके हैं। शेष 83 नमूनों को शीघ्र ही विभाग की प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जाएगा।इस निगरानी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल जनित बीमारियों की रोकथाम करना और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। जनपद पंचायत प्रशासन द्वारा शेष ग्राम पंचायतों से भी जल्द से जल्द नमूने एकत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *