वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति पर दी बधाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति पर दी बधाई

बड़वानी

Shares

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति पर दी बधाई

बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति पर बड़वानी पुलिस के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने दी बधाई
वर्तमान में बड़वानी पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत श्री जगदीश डावर को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासित नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस पदोन्नति पर पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण है।

श्री डावर के कार्यकाल के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, जनसुनवाई तथा पुलिस–जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए। उनके नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा विभिन्न संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर आमजन का विश्वास अर्जित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति से पुलिस विभाग को उनके अनुभव एवं कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, थाना प्रभारी थाना कोतवाली बड़वानी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह कुशवाह, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद बघेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़वानी पुलिस के समस्त अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा श्री जगदीश डावर को पदोन्नति पर पुष्प गुच्छ व माला पहनकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *