स्वामित्व योजना से धर्मेंद्र वास्कले को मिला अपनी ज़मीन का स्वाभिमान।

स्वामित्व योजना से धर्मेंद्र वास्कले को मिला अपनी ज़मीन का स्वाभिमान।

बड़वानी

Shares

स्वामित्व योजना से धर्मेंद्र वास्कले को मिला अपनी ज़मीन का स्वाभिमान।

बड़वानी।जिले की निवाली तहसील के ग्राम खेड़ी के निवासी श्री धर्मेंद्र वास्कले के लिए स्वामित्व योजना जीवन में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लेकर आई है। वर्षों से अपने घर में रहने के बावजूद उनके पास कोई कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, लेकिन स्वामित्व योजना के तहत प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे के बाद उन्हें घर का पट्टा (अधिकार अभिलेख) प्रदान किया गया है।
धर्मेंद्र ने बताया कि इस पट्टे ने न केवल उन्हें मानसिक सुरक्षा दी है, बल्कि उनके लिए आर्थिक प्रगति के नए द्वार भी खोल दिए हैं। अब वे इस सरकारी दस्तावेज़ के आधार पर किसी भी बैंक से आसानी से ऋण प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें कृषि के साथ-साथ अन्य स्वरोजगार और व्यावसायिक गतिविधियों को विस्तार देने में मदद मिलेगी। अपनी इस उपलब्धि और आर्थिक स्वतंत्रता के लिए धर्मेंद्र वास्कले ने मध्य प्रदेश सरकार और भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस योजना को ग्रामीण सशक्तिकरण का सबसे सशक्त माध्यम बताया है। इस योजना से उनके जैसे हज़ारों ग्रामीणों का स्वाभिमान बढ़ा है और वे अब बिना किसी विवाद के अपनी संपत्ति के असली स्वामी बन सके हैं।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *