स्तन कैंसर स्कैनिंग शिविर में 295 महिलाओं ने तीन दिवस में कराया परीक्षण,त्रि-दिवसीय स्तन कैंसर स्कैनिंग शिविर का समापन।
बड़वानी ।जिले में कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन पर जिले की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का स्तन कैंसर स्कैनिंग एंड जागरूकता शिविर के तहत बड़वानी सेक्टर की कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए आशाग्राम ट्रस्ट में लगे शिविर में 295 महिलाओं ने मैमोग्राफी एवं हीमोग्लोबिन व रेंडम ब्लड शुगर का परीक्षण करवाया। शिविर में प्रातःसे ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पहुंचकर अपना स्तन कैंसर स्कैनिंग करवा रही है।जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री आर एस गुंडिया ने शिविर स्थल पर पहुंचकर जानी व्यवस्था । शिविर के संयोजक हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड एवं रूपांतर नेचर एंड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन इंदौर के श्री मनवीर सिंह खनूजा ने बताया कि शिविर में 295 से अधिक महिलाओं का आना यह दर्शाता है कि मातृशक्ति में जागरूकता इस बात का संकेत है कि हम स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने में सफल हो रहे हैं तथा प्राथमिक पहचान से सही निदान की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान शिविर में आए पैरामेडिकल स्टाफ एवं आशाग्राम ट्रस्ट के कार्यकर्ता इत्यादि उपस्थित थे।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

