शासकीय योजना के तहत छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिल

शासकीय योजना के तहत छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिल

बड़वानी

Shares

शासकीय योजना के तहत छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिल

पानसेमल जनपद पंचायत के अंतर्गत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल जैतपुरा,शा.हायर सेकेंडरी स्कूल जलगोन एवं शा.हायर सेकेंडरी स्कूल रायचूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ,जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम के वरिष्ठजनों द्वारा साइकिलें वितरित की गई।जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीला वसावे एवं प्रतिनिधि विनोद वसावे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा बच्चों को अच्छी से अच्छी मिले इसलिए शिक्षक शिक्षिकाएं समर्पित रूप से कार्य करें एवं शिक्षा में गुणवत्ता युक्त सुधार कर बच्चों के सर्वांगीण विकास व भविष्य को उज्जवल बनाने कोई कसर न छोड़ी जाए ।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष शिला विनोद वसावे,जप उपाध्यक्ष लालसिंह पवार,भाजपा मंडल अध्यक्ष जलगोन चेनसिंह गदरे,मंडल महामंत्री योगेश जैन,उपाध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी,वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी,जिला महामंत्री विनोद वसावे,जनपद सदस्य किशोर वारूडे ,जलगोन पंचायत सरपंच अजय आर्य,उपसरपंच रजेसिह राजपूत,सरपंच कैलाश भिलावे, रामचंद्र महाजन,वरिष्ठ एवं युवा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *