राजस्व प्रकरणों के निराकरण में बड़वानी जिले की बड़ी उपलब्धि,नामांतरण और सीमांकन में 90 प्रतिशत से अधिक मामले सुलझे
बड़वानी ।जिला प्रशासन द्वारा राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे हेतु बड़ी उपलब्धि हुई है। जिले में नामांतरण के 90 प्रतिशत, सीमांकन के 90 प्रतिशत और बंटवारा के 88 प्रतिशत से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। विशेष रूप से तहसीलदार पाटी, नायब तहसीलदार चाचरियापाटी एवं नायब तहसीलदार धवली के न्यायालयों ने अपने क्षेत्र के 100 प्रतिशत बंटवारा प्रकरणों को निराकृत कर आदर्श स्थिति स्थापित की है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि शेष बचे हुए प्रकरणों को भी समय सीमा के भीतर निराकृत कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। कलेक्टर द्वारा सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे कार्यों में पारदर्शिता और गति बनाए रखें ताकि किसानों और ग्रामीणों को अपने काम के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

