सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ,प्रत्याशियों ने अपने मतदान केंद्र पर किया मतदान
भाजपा प्रत्याशी ने पहला मतदान किया,कांग्रेस प्रत्याशी का नाम अन्य वार्ड में होने से नहीं किया मतदान।
पानसेमल नगर के वार्ड 2 पार्षद एवं वांगरा सरपंच उपचुनाव के दौरान मोकपोल के बाद सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ हुआ।नगर में वार्ड 2 पार्षद उम्मीदवार सुश्री सलोनी राणा ने प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ क्रमांक 3 पर पहला मतदान किया,जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मेहरून बी का मतदान वार्ड 15 में होने से उन्होंने मतदान नहीं किया।मतदान पर आवश्यक व्यवस्थाओं के बीच मतदान किया गया।वही ग्राम वांगरा में सरपंच पद हेतु बनाए गए 6 मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ।ग्राम पंचायत वांगरा सरपंच उपचुनाव हेतु सरपंच पद उम्मीदवार मोसंबी बाई गंगाराम किराड़े,सरपंच पद उम्मीदवार सोनिया पिता मोंटा खेड़कर,सरपंच उम्मीदवार कामिनी सतिलाल हापले ने भी अपने मतदान केंद्रों पर मतदान किया।

नगर परिषद पार्षद उपचुनाव में निर्वाचन का परिणाम 31 दिसम्बर को एवं ग्राम वांगरा सरपंच उपचुनाव के परिणाम 2 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।निर्वाचन के दौरान एडिशनल SP धीरज बब्बर DSP महेश सुनैया,रिटर्निंग अधिकारी एवं SDM रमेश सिसोदिया,रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार सुनील सिसोदिया,सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजाराम रानाडे पुलिस थाना प्रभारी मंशाराम वगेन द्वारा कर्मचारियों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया।ग्राम वांगरा में कुल 71.41 प्रतिशत मतदान हुआ।जबकि नगर परिषद पानसेमल में वार्ड 2 में लगभग 70.92 प्रतिशत मतदान हुआ।वही मतदान के बाद EVM मशीनों को स्ट्रांग रुम में सुरक्षित रखवाया गया हे।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

