उपचुनाव कराने हेतु मतदान दलों को सामग्री देकर किया रवाना,सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान।
पानसेमल। नगर के वार्ड 2 में पार्षद उम्मीदवार एवं ग्राम पंचायत वांगरा में सरपंच पद उपचुनाव हेतु मतदान दलों को तहसील कार्यालय से चुनाव सामग्री देकर अधिकारियों ने रवाना किया।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती जयतिसिंह के निर्देशन में निर्वाचन संपन्न करवाया जा रहा है।नगर परिषद पार्षद निर्वाचन हेतु नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रमेश सिसोदिया ने बताया कि ग्राम पंचायत वांगरा में सरपंच पद निर्वाचन हेतु 6 मतदान केंद्र तथा वार्ड 2 में पार्षद पद निर्वाचन संपन्न कराने हेतु 1 मतदान केंद्र बनाया गया है।ग्राम पंचायत में सरपंच उपचुनाव हेतु नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार सुनील सिसोदिया ने जानकारी दी कि मतदान केंद्रों पर बिजली,छाया,पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। 29 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से आवश्यक प्रक्रिया के बाद मतदान शुरू होगा।उपचुनाव के लिए प्रस्थान दल के साथ पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है,मतदान के दौरान थाना प्रभारी मंशाराम वगेन एवं पुलिस टीम द्वारा भ्रमण किया जाएगा।इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे,थाना प्रभारी मंशाराम वगेन,नगर परिषद CMO संतराम चौहान,जनपद सीईओ अंतरसिंह डावर,BEO विनोद पाटीदार,मास्टर ट्रेनर नरेंद्र अवस्थी,अश्विनी मिश्रा तकनीकी सहायता टिम के सदस्य उप यंत्री जीवेंद्र बघेल,उपयंत्री महेश अवास्या सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

