कलेक्टर ने सेंधवा और वरला क्षेत्र का भ्रमण कर,कृषि नवाचारों और पशुपालन योजनाओं की समीक्षा की।
बड़वानी।कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने शुक्रवार को जनपद पंचायत सेंधवा और वरला क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर कृषि,सिंचाई और पशुपालन से जुड़ी विकास योजनाओं का धरातलीय अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और पशुपालकों से सीधा संवाद कर उन्हें आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
1.सिंचाई और प्रसंस्करण इकाइयों का अवलोकन
कलेक्टर ने ग्राम गुराडपानी में कृषि विभाग और आगा खां फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विकसित किए गए सिंचाई सिस्टम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने गुराडपानी में ही स्थापित बलवाड़ी फार्मर प्रोड्यूस लिमिटेड के गोदाम सह प्रोसेसिंग इकाई का भी निरीक्षण किया।उन्होंने प्रसंस्करण के माध्यम से उपज का मूल्य संवर्धन करने पर जोर दिया ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
उन्नत खेती-फोर्टिफाइड गेहूँ की गुणवत्ता परखी
वरला क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने फोर्टिफाइड गेहूँ की उन्नत किस्म श्1650श् के प्रदर्शन प्रक्षेत्र का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं कृषक के खेत में पहुँचकर फसल की गुणवत्ता देखी और उत्पादन के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुपोषण से लड़ने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए फोर्टिफाइड फसलों की खेती भविष्य की आवश्यकता है।
3.पशुपालकों को मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना की जानकारी
ग्राम बलवाड़ी के सत्संग भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने पशुपालकों से संवाद किया। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के उद्देश्यों को साझा किया और अधिक से अधिक पशुपालकों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) बनवाने हेतु प्रेरित किया, ताकि उन्हें समय पर आर्थिक सहायता और ऋण मिल सके। इसके साथ ही दूध के सह-उत्पाद दही,पनीर आदि को बढ़ावा देने,पशु आहार,पशुपालकों के प्रशिक्षण को लेकर भी संवाद किया गया।
4.बलवाड़ी में कृषक प्रदर्शनी का निरीक्षण
जनपद पंचायत सेंधवा के ग्राम बलवाड़ी में बलवाड़ी फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का भी कलेक्टर द्वारा अवलोकन किया गया। यहाँ उन्होंने एफपीओ (एफपीओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कृषकों को संगठित होकर खेती करने के लाभ बताए।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

