भारत रत्न डॉ.बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करना संगठन का संकल्प – डॉ बागले।
पानसेमल।कृषि उप मंडी पानसेमल मे जयभीम दलित संगठन की बैठक संपन्न हुई।बैठक मे बाबा साहब उद्यान मे भारत रत्न बाबा साहब प्रतिमा स्थापित करने हेतु संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजन से मिली सहयोग राशि एवं विधायक श्याम बरडे द्वारा दी गई विधायक निधि राशि से बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के विषय पर चर्चा कर योजना बनाई गईl साथ ही संगठन की सदस्यता अभियान चला कर संगठन मजबूती एवं विस्तार के लिए ग्राम स्तर पर सदस्यता फार्म वितरित किए गए lसाथ ही संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई lसंगठन के सभी पदाधिकारियों एवं समाज जन ने 14 अप्रैल बाबा साहब जन्म जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना करने का संकल्प लिया गया lबैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनिल बागले,ब्लॉक अध्यक्ष ब्रिजलाल बेसाने,हीरालाल गोडसे,मदन नागराले,प्रमोद गंवले,पंडित गवले,नानूराम गंवले,सुनिल बैसाने,दशरथ बेसाने,आत्माराम महाले,गंगाराम जाधव,बाबूलाल निकुम,सुभाष कुंवर,संतोष गवले,किशन बागले,नाना ब्राम्हणे,चंद्रकांत दौड़ीस,अजय सावडे,हीरालाल निकुम,सुरेश इंडवे मोहन गोडसे,हितेश जाधव, अजय बागले पंकज बागले अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

