कॉलेज चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों को कर रहे जागरूक
पानसेमल।अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय कॉलेज चलो अभियान के प्रभारी डॉ .सुनिल बागले द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी मे कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि शिक्षा हमें जीवन को सफल एवं विकसित बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान देता हे,छात्रों को कहा शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपना कैरियर एवं संपूर्ण व्यक्तित का विकास शिक्षा से ही संभव है।डॉ बागले के द्वारा छात्र छात्राओं के लिए कॉलेज चलो अभियान चलाया जा रहा है जिसमें उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन की अनेकों योजनाएं जैसे-गांव की बेटी,आवास,छात्रवृत्ति,बुक बैंक एवं महाविद्यालय में संचालित कोर्स,कैरियर मार्गदर्शन आदि के विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजू सोनिस,श्याम वास्कले इन्दास बोरसे एवं अन्य स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

