सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन, PM मोदी के प्रेरणादायी वर्चुअल संबोधन से गूंजा अयोध्या धाम खेल मैदान

सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन, PM मोदी के प्रेरणादायी वर्चुअल संबोधन से गूंजा अयोध्या धाम खेल मैदान

बड़वानी

Shares

सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन, PM मोदी के प्रेरणादायी वर्चुअल संबोधन से गूंजा अयोध्या धाम खेल मैदान

बड़वानी : खरगोन–बड़वानी लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित “सांसद खेल महोत्सव 2025” का भव्य समापन समारोह सेवा–सुशासन दिवस के अवसर पर अयोध्या धाम, फुटबॉल मैदान, बड़वानी में उत्साह, ऊर्जा एवं उत्कृष्ट खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर जिला स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी वर्चुअल संबोधन
सांसद खेल महोत्सव 2025 के भव्य समापन समारोह एवं सेवा–सुशासन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का गुजरात के जूनागढ़ से प्रेरणादायी वर्चुअल संबोधन प्रसारित किया गया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के युवाओं और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भारत की उभरती शक्ति का सशक्त प्रतीक है। फाइनल मुकाबलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से संवाद के दौरान दिखी ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास को उन्होंने नए भारत की पहचान बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का युवा खेल के साथ-साथ स्टार्टअप, स्पेस, साइंस, टेक्नोलॉजी सहित हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहा है। यही युवा शक्ति आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत नींव है।समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक नेतृत्व में देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ है।इसी क्रम में बड़वानी जिला पंजीयन में मध्यप्रदेश में प्रथम तथा देश में आठवां स्थान प्राप्त कर गौरवशाली उपलब्धि हासिल करने में सफल रहा।
उन्होंने बताया कि दो माह तक चले इस महोत्सव में 55 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की, जिसमें पारंपरिक खेलों सहित कुल 23 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनका आज पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ।
श्री पटेल ने कहा कि खेल महोत्सव में प्रतिभागी खिलाड़ियों का जोश,अनुशासन और समर्पण खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सांसद खेल महोत्सव युवाओं में “फिट इंडिया – विकसित भारत” के संकल्प को सशक्त करने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हो रहा है। रोमांचक प्रतिस्पर्धाओं के पश्चात विजेता–उपविजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
लॉन टेनिस (महिला – व्यक्तिगत)
विजेता: सुश्री श्रेया नायर – ₹21,000
उपविजेता: सुश्री न्यासा पाटीदार – ₹11,000
लॉन टेनिस (पुरुष – व्यक्तिगत)
उपविजेता: श्री रोहित रावत – ₹21,000
विजेता: श्री पिंटू आर्य – ₹11,000
तीरंदाजी (महिला – व्यक्तिगत)
प्रथम: सुश्री गरिमा सोलंकी – ₹21,000
द्वितीय: सुश्री रीमा रावत – ₹11,000
तृतीय: हंसिका जाधव – ₹5,100
पंजा कुश्ती (पुरुष – व्यक्तिगत)
प्रथम: श्री मनोज पटेल – ₹21,000
द्वितीय: श्री लोकेंद्र आर्य – ₹11,000
तृतीय: श्री मिनेश सोलंकी – ₹5,100
बैडमिंटन (पुरुष – व्यक्तिगत)
विजेता: श्री संयम गुप्ता – ₹21,000
उपविजेता: श्री ऋषभ राठौड़ – ₹11,000
टीम प्रतियोगिताएं
गिल्ली डंडा (महिला)
विजेता: शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, पानसेमल – ₹31,000
उपविजेता: EMRS नरावला, राजपुर – ₹21,000
गिल्ली डंडा (पुरुष)
विजेता: जय भिलट देव,ओझर – ₹31,000
उपविजेता:आदिवासी बालक छात्रावास,भवती – ₹21,000
वॉलीबॉल (पुरुष)
विजेता:यूनाइटेड वॉलीबॉल, सेंधवा – ₹51,000
उपविजेता: लॉयंस क्लब, सेंधवा – ₹31,000
खो-खो (महिला)
विजेता: EMRS पानसेमल, बड़वानी – ₹51,000
उपविजेता: शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, मडगांव सेंधवा – ₹31,000
खो-खो (पुरुष)
विजेता: आदर्श खो-खो क्लब, सेंधवा – ₹51,000
उपविजेता: पीजी कॉलेज, बड़वानी – ₹31,000
फुटबॉल (महिला)
विजेता: बड़वानी फुटबॉल क्लब, बड़वानी – ₹71,000
उपविजेता: साकेत इंटरनेशनल स्कूल, अंजड़ – ₹51,000
फुटबॉल (पुरुष)
विजेता: बड़वानी फुटबॉल क्लब, वाल्मीकि बड़वानी – ₹51,000
उपविजेता: पैरामाउंट बड़वानी – ₹31,000
कबड्डी (महिला)
विजेता: रणजीत क्लब – ₹51,000
उपविजेता: मार्डन एकेडमी, अंजड़ – ₹31,000
कबड्डी (पुरुष)
विजेता: आर्यन क्लब, धवली – ₹51,000
उपविजेता: रणजीत क्लब, बड़वानी – ₹31,000
एथलेटिक एवं पारंपरिक खेल
नींबू रेस (महिला)
प्रथम: सुश्री परिधी भायल – ₹21,000
द्वितीय: सुश्री तनिष्का वर्मा – ₹11,000
तृतीय: सुश्री मनीषा सायबा – ₹5,100
चेयर रेस (महिला)
प्रथम: सुश्री आयुषी रावत – ₹21,000
द्वितीय: सुश्री सपना धनगर – ₹11,000
तृतीय: सुश्री माही वर्मा – ₹5,100
100 मीटर दौड़ (महिला)
प्रथम: सुश्री लक्ष्मी वास्कले – ₹21,000
द्वितीय: सुश्री वर्षा चौहान – ₹11,000
तृतीय: सुश्री सविना सस्त्या – ₹5,100
100 मीटर दौड़ (पुरुष)
प्रथम: श्री अजय आर्य – ₹21,000
द्वितीय: श्री आदर्श भावसार – ₹11,000
तृतीय: श्री निलेश चौहान – ₹5,100
रस्साकशी (महिला)
प्रथम: एनसीसी पी.जी. कॉलेज, सेंधवा – ₹31,000
द्वितीय: सांदीपनी विद्यालय, सेंधवा – ₹21,000
रस्साकशी (पुरुष)
प्रथम: सीरवी नवयुवक मंडल, सेगांव – ₹31,000
द्वितीय: साकेत इंटरनेशनल स्कूल, अंजड़ – ₹21,000 सहित अन्य
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, बड़वानी जिला कलेक्टर श्रीमती जयतिसिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती काजल जावला, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, नगर पालिका अध्यक्ष सेंधवा श्रीमती बसंतीदेवी यादव, नगर पालिका अध्यक्ष बड़वानी श्रीमती अश्विनी चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं खेल संयोजक श्री अजय कानूनगो सहित जिलेभर से पधारे जनप्रतिनिधिगण, जनपद एवं नगर निकाय अध्यक्षगण, सरपंच, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी, खेल संयोजक, खेल शिक्षक, प्रतिभागी खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *