श्रीराम कुटिया पर बालकमुनि कोतवाल की अनवरत जारी हे जलधारा तपस्या,41वे दिन होगा समापन

श्रीराम कुटिया पर बालकमुनि कोतवाल की अनवरत जारी हे जलधारा तपस्या,41वे दिन होगा समापन

बड़वानी

Shares

श्रीराम कुटिया पर बालकमुनि कोतवाल की अनवरत जारी हे जलधारा तपस्या,41वे दिन होगा समापन

पानसेमल में ब्रम्हलीन मां आरतीदास उदासीन महाराज की श्रीराम कुटिया पर 20 दिसम्बर से जलधारा का तप किया जा रहा है।साधकों से प्राप्त जानकारी अनुसार ठीकरी क्षेत्र श्री ॐ कृष्णधाम गोशाला आश्रम के महंत गुरु किशनदास महाराज के शिष्य बालकमुनि निर्वाण कोतवाल द्वारा 41 दिनों तक जलधारा तपस्या जारी है,जिसमें वे प्रतिदिन ब्रह्ममुहुर्त में 3 बजे से 108 मटकों में रखे जल से जलधारा की तपस्या करते हैं।गोमाता को राष्ट्र माता की घोषणा करने तथा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य एवं सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना के साथ जलधारा की तपस्या कर रहे हैं।गुरु के मार्गदर्शन में नगर के श्रीराम कुटिया जो ब्रम्हलिन मां आरतीदास उदासीन महाराज की समाधिस्थल है वहां पर श्रीराम कुटिया से जुड़े साधकों के सहयोग से तपस्या की जा रही है।तपस्वी बालकमुनी कोतवाल ने बताया कि उनकी प्रथम जलधारा तपस्या हे उन्हें नया उदासीन पंचायती अखाड़ा हरिद्वार द्वारा वर्ष 2025 कुंभ मेले में कोतवाल की उपाधि दी जा चुकी हैं।वे 5 कुंभ में शाही स्नान कर चुके हैं।उनके साथ महंत हरिद्वारीदास महाराज एवं संत सियारामदास भी आश्रम पर मौजूद रहे।श्रीराम कुटिया भक्त मंडली के समस्त साधकों द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई हे।साधकों ने बताया कि 31 दिसम्बर को वर्षों से हरि जागरण एवं भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया जाता है।

पानसेमल/सतीश केवट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *