पंजतनिया हाई स्कूल के विद्यार्थियों को थाना यातायात एवं पुलिस कंट्रोल रूम का कराया भ्रमण

पंजतनिया हाई स्कूल के विद्यार्थियों को थाना यातायात एवं पुलिस कंट्रोल रूम का कराया भ्रमण

बड़वानी

Shares

पंजतनिया हाई स्कूल के विद्यार्थियों को थाना यातायात एवं पुलिस कंट्रोल रूम का कराया भ्रमण

बड़वानी। पंजतनिया हाई स्कूल के कक्षा 7 व 8 के विद्यार्थियों को थाना यातायात बड़वानी एवं पुलिस कंट्रोल रूम बड़वानी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात व्यवस्था,पुलिस की कार्यप्रणाली एवं आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक करना था।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को शहर में स्थापित विभिन्न PTZ कैमरों,रेडियो कंट्रोल रूम, देहात कंट्रोल रूम तथा 112 डायल वाहन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।अधिकारियों द्वारा कैमरों के उपयोग,उनके लाभ,अपराध नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन में उनकी भूमिका को सरल भाषा में समझाया गया।इसके साथ ही यातायात पुलिस बड़वानी द्वारा यातायात नियंत्रण में उपयोग होने वाले उपकरणों,चालानी कार्यवाही,मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) की विभिन्न धाराओं के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान रेडियो प्रभारी मनोज साहू, उपनिरीक्षक श्रीमती संगीता चौहान,यातायात थाना प्रभारी विनोद सिंह बघेल एवं कांस्टेबल अरविंद रावत द्वारा विद्यार्थियों के प्रश्नों का सरल एवं संतोषजनक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा,जिससे उनमें कानून, यातायात नियमों एवं पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *