रिटर्निंग अधिकारी,मास्टर ट्रेनर एवं उम्मीदवारो की मौजूदगी में उपचुनाव की रिटर्निंग ऑफिसर लेवल की द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन
बड़वानी। जिले के पानसेमल में वार्ड 2 पार्षद एवं वांगरा सरपंच पद के उप चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद पार्षद पद के लिए 2 उम्मीदवार एवं सरपंच पद के 3 उम्मीदवार निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल हुए हैं।EVM मशीनों के प्राप्त होने के बाद रिटर्निग ऑफिसर लेवल का द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया SDM कार्यालय में संपन्न हुई।SDM एवं नगर परिषद उपचुनाव के रिटर्निंग अधिकारी रमेश सिसोदिया,सरपंच उपचुनाव के रिटर्निंग अधिकारी सुनील सिसोदिया ने उम्मीदवारों को EVM मशीनों के सीरियल क्रमांक एवं रिजर्व में रखी EVM के बारे में जानकारी दी।उम्मीदवारों की सहमति के बाद उपचुनाव हेतु आवंटित EVM मशीनों के पत्र निकालकर हस्ताक्षर करवाए तथा एक एक प्रति उमीदवार को सौंपी गई।इस दौरान नगरीय निकाय रिटर्निंग अधिकारी रमेश सिसोदिया,सरंपच उपचुनाव के रिटर्निंग अधिकारी सुनील सिसोदिया,मास्टर ट्रेनर नरेंद्र अवस्थी,तकनीकी सहायता टिम में शामिल उपयंत्री महेश अवास्या,उपयंत्री जितेंद्र बघेल,उपचुनाव के उम्मीदवारों सहित राजनीतिक दलों के सदस्य मौजूद रहे।
पानसेमल/सतीश केवट

