युवा नेता मोतीराम सोलंकी बने अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष,क्षेत्रवासियों ने दी बधाई।
पानसेमल जनपद पंचायत के सदस्य एवं कांग्रेस के युवा नेता को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हे जिसके बाद शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।संगठन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष लकीभाऊ जाधव की अनुशंसा पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद मध्यप्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया!मोतीराम सोलंकी द्वारा इस पद पर नियुक्ति हेतु राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष लकी भाऊ जाधव,अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमजीभाई डामोर,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मंत्री फग्गनसिंह कुलसते,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकरलाल बोडात,राष्ट्रीय सचिव मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन व मध्यप्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा परमार का आभार व्यक्त किया हे।साथ ही संगठन को मजबूत करने एवं अन्य गतिविधियों में योगदान देने की बात कही है।परिजनों,मित्रो,वरिष्ठ जनों सहित क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।
पानसेमल/सतीश केवट

