पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण)जोन द्वारा जिले में किया वार्षिक निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण)जोन द्वारा जिले में किया वार्षिक निरीक्षण

बड़वानी

Shares

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण)जोन द्वारा जिले में किया वार्षिक निरीक्षण

बड़वानी।पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर(ग्रामीण)जोन श्री अनुराग के 2 दिवसीय बड़वानी प्रवास के अंतर्गत शुक्रवार जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे।पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में सलामी के साथ वार्षिक निरीक्षण कार्य प्रारंभ हुआ। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओं — आवक-जावक,स्टेनो शाखा, सीसीटीएनएस शाखा, रीडर शाखा,ओएम शाखा,डीसीबी शाखा,साइबर सेल,शिकायत शाखा एवं स्थापना शाखा आदि — का गहन अवलोकन किया गया। इस अवसर पर संबंधित शाखा प्रभारियों द्वारा शाखा में किए जा रहे कार्यों एवं संधारित अभिलेखों की जानकारी दी गई, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में अनुभाग स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण)जोन द्वारा जिले में किया वार्षिक निरीक्षण

जिसमें गुमशुदा/अपहृत बालक-बालिकाओं के लंबित प्रकरण, लंबित चिह्नित प्रकरण, मर्ग, चालान, खात्मा/खारजी, धारा 299 सीआरपीसी (335 बीएनएस) के अंतर्गत न्यायालय में लंबित प्रकरणों में वारंट जारी कराने, लंबित जब्ती माल, धारा 173(8) सीआरपीसी, गुम इंसान, सीएम हेल्पलाइन एवं जमानत निरस्तीकरण से संबंधित आदि प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि रात्रिकालीन अनुभाग गश्त के दौरान थाना एवं हवालात की नियमित चेकिंग सुनिश्चित की जाए तथा वाहन चोरी के मामलों में तकनीकी तरीके से मोटरसाइकिल चोरों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।इसके पश्चात कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याएँ सुनी गईं तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक आश्वासन दिया गया।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर,एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान,एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहैं।

बड़वानी/संजय बामनिया

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *