सांसद युवा खेल महोत्सव 2025 में क्रिकेट टूर्नामेंट में शिक्षक टीम ने जीत की हासिल।
बडवानी में आयोजित संसद युवा खेल महोत्सव में पानसेमल की शिक्षक टीम ने जीत दर्ज की है।कप्तान डोंगर सिंह डुडवे ने जानकारी में बताया कि पानसेमल और ओझर के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें पानसेमल शिक्षक टीम के पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 89 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद ओझर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 83 रन बना पाई।पानसेमल की शिक्षक टीम 6 रनो से विजयी रही। टिम के कप्तान डोंगरसिंह डुडवे,संजय पवार,विनोद पटेल,अक्षय सेन,प्रकाश जाधव,अविनाश जाधव,अरविंद कुशवाह,हिमांशु, गोले,उत्तम जाधव,राहुल पीपलोदे,राजेश देवरे,निखिल सोलंकी द्वारा मैच में प्रदर्शन किया गया।जीत के बाद उन्हें शुभचिंतकों ने बधाई दी।
पानसेमल/सतीश केवट

