मूल्योंवृद्धित पाठ्यक्रम की 10 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

मूल्योंवृद्धित पाठ्यक्रम की 10 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

बड़वानी

Shares

मूल्योंवृद्धित पाठ्यक्रम की 10 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

बड़वानी।मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.विनय सत्य के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विद्यार्थियों में स्वावलंबन आत्मनिर्भर स्वरोजगार तथा स्किल डेवलपमेंट व्यक्तित्व विकास और समझ स्थापित करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन हुआ।कम्प्यूटर ई लेर्निंग सेंटर मे आयोजित 10 दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों को महाविद्यालय में मूल्यवर्धित पाठ्यक्रम भौतिक शास्त्र विभाग एवं कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत और इमर्जिंग इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी व अन्य विषयो के साथ नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों जैसे सूर्य ऊर्जा पवन ऊर्जा हाइड्रोजन ऊर्जा जियोथर्मल ऊर्जा समुद्री ऊर्जा जल ऊर्जा बायोमास ऊर्जा तथा ऊर्जा दक्षता एवं ऊर्जा नैतिकता पर्यावरण धर्म के बारे में विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थियों को विस्तृत रूप से चर्चा कर समझाया गया।साथ ही कंप्यूटर विभाग द्वारा इमर्जिंग इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंटरनेट ऑफ थिंग्स स्मार्ट सेंसर तथा उद्योगों में उसका उपयोग साइबर सिक्योरिटी तथा साइबर क्राईम ई-कॉमर्स कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग मोबाइल कॉमर्स कंप्यूटर के क्षेत्र में रोजगार के अवसर रिमोट सेंसर के विभिन्न उपयोग कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोप्रोसेसर तकनीकी और उपयोग को लेकर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भौतिक विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ रविंद्र बर्थडे तथा कंप्यूटर विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ एम एस मोरे, डॉ आदित्य शुक्ला,डॉ. अर्पिता पटेल,डॉ श्याम नाइक, प्रो.आर.एस.खरत,प्रो.अमित कुशवाह,डॉ.कनू बडोले तथा डॉ बसंत निंगवाल एवं दिनेश नरगावे,अंशुल पंडित,बलराम सोलंकी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *