सेंधवा पुलिस को मिली सफलता: 20 माह से फरार इनामी ठग को हुबली (कर्नाटक) से कीया गिरफ्तार

सेंधवा पुलिस को मिली सफलता: 20 माह से फरार इनामी ठग को हुबली (कर्नाटक) से कीया गिरफ्तार

बड़वानी

Shares

सेंधवा पुलिस को मिली सफलता: 20 माह से फरार इनामी ठग को हुबली (कर्नाटक) से कीया गिरफ्तार

बड़वानी पुलिस द्वारा जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन हवालात” लगातार संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना सेंधवा शहर पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा लगभग 20 माह से फरार, ₹2,000/- के इनामी आरोपी को करीब 1000 किलोमीटर दूर हुबली (कर्नाटक) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा फरियादी के साथ लाल मिर्ची बेचने के नाम पर ₹5,64,500/- की धोखाधड़ी की गई थी, जिसके पश्चात वह लगातार फरार चल रहा था। थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर कर्नाटक पुलिस के सहयोग से आरोपी की गिरफ्तारी की गई।दिनांक 27.04.2024 को सेंधवा निवासी फरियादी द्वारा थाना सेंधवा शहर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ओम ट्रेडर्स गुंटूर (आंध्र प्रदेश) के मालिक सोमनाथ कागल द्वारा लाल मिर्ची की आपूर्ति के नाम पर उससे ₹5,64,500/- प्राप्त कर लिए गए, किंतु माल नहीं भेजा गया। आरोपी द्वारा धोखे से रुपये अपने बैंक खाते में डलवाकर संपर्क समाप्त कर दिया गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना सेंधवा शहर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 191/2024 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध किया गया।प्रकरण पंजीबद्ध होने के पश्चात आरोपी की तलाश संभावित स्थानों पर की गई, परंतु कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी अथवा सूचना देने पर ₹2,000/- के इनाम की उद्घोषणा की गई। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा विशेष टीम का गठन कर तकनीकी साक्ष्यों एवं प्राप्त इनपुट के आधार पर सघन विवेचना की गई। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी विगत लगभग 18 माह से हुबली जिला धारवाड़ (कर्नाटक) में फर्जी पहचान के साथ निवास करते हुए लाल मिर्ची एवं हल्दी का व्यापार कर रहा है। पुख्ता सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमनाथ पिता हनुमंथा कागल,निवासी केवीपी कॉलोनी,गुंटूर,आंध्र प्रदेश को हुबली (कर्नाटक) से गिरफ्तार कर न्यायालय सेंधवा प्रस्तुत किया गया,जहाँ से न्यायालय आदेशानुसार उसे जेल दाखिल किया गया। आरोपी से अन्य स्थानों पर इस प्रकार की धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ जारी है।पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, सउनि संजय पाटीदार, सउनि मनीष सोलंकी,आरक्षक नीरज डांगरे, उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल, आर. माडिया डावर, अर्जुन नरगावे (सायबर सेल बड़वानी) तथा समस्त थाना सेंधवा शहर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

सेंधवा/ब्यूरो रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *