प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भील महासंघ की प्रथम जिला स्तरीय बैठक,शिखर धाम पर हुई सम्पन्न।

प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भील महासंघ की प्रथम जिला स्तरीय बैठक,शिखर धाम पर हुई सम्पन्न।

बड़वानी

Shares

प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भील महासंघ की प्रथम जिला स्तरीय बैठक,शिखर धाम पर हुई सम्पन्न।

बड़वानी।भील महासंघ जिला बड़वानी की प्रथम जिला स्तरीय बैठक रविवार को सम्पन्न हुई।जिलेभर से आए पदाधिकारी एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति ने बैठक को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गुमान सिंह डामोर,प्रदेश महासचिव लक्ष्मण सिंह बारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू डामोर,गुलाबसिंह वास्कले,वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद वसावे, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष वसुनिया सहित जिला पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।प्रदेश अध्यक्ष गुमानसिंह डामोर ने “समाज की एकता,शिक्षा और जागरूकता ही विकास की असली नींव बताया,तथा युवाओं की भूमिका,संगठनात्मक अनुशासन और सामाजिक नेतृत्व को मज़बूत करने पर विशेष जोर दिया। “राष्ट्र सर्वोपरि –समाज सर्वोपरि” के सिद्धांत पर चर्चा करते हुए कहा समाजहित और राष्ट्रहित दोनों को सर्वोच्च मानकर चलने से ही सर्वांगीण विकास संभव है।प्रदेश महासचिव लक्ष्मण सिंह बारिया ने संगठन को गांव-स्तर तक सक्रिय करने,नेतृत्व निर्माण, महिलाओं और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।प्रदेश उपाध्यक्ष राजू डामोर एवं गुलाब सिंह वास्कले ने शिक्षा, रोजगार,सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक अनुशासन पर विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर मालू डावर सरपंच, ग्राम बड़गांव,सुहास वलोके,कमल बडोले सरपंच,जमानिया द्वारा समाज की वर्तमान समस्याओं, ग्राम-स्तर की चुनौतियों और संगठन की मजबूती पर उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक का संचालन जिला महामंत्री होलकर पंचोली ने किया।इस दौरान जिला मंत्री किशन पटेल, जिला उपाध्यक्ष विजय मेहरा,सुहास वडवी, दिलीप मोरे, बिजला वसावे,किशन पटेल (जिला महामंत्री) होलकर पंचोले
लोकेश बामनिया, दयाराम पाडवी, रतन मेहता, शंकर शिंदे, रघुनाथ सेमले, गणसिंग वडवी,
सुनील पारगी (जिला मीडिया प्रभारी), मुकेश वास्कले (जिला सोशल मीडिया प्रभारी), रणजीत डावर (कार्यालय मंत्री) और समस्त समाजजन उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष श्री दीपक सेंगर ने सभी अतिथियों,पदाधिकारियों और समाजबंधुओं का स्वागत किया तथा “समाज की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताया।आभार जिला मीडिया प्रभारी सुनील पारगी जताया।

बड़वानी/संजय बामनिया

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *