पिपरानी छात्रावास के बच्चे अव्यवस्थाओं की शिकायत करने निकले पैदल

पिपरानी छात्रावास के बच्चे अव्यवस्थाओं की शिकायत करने निकले पैदल

बड़वानी

Shares

पिपरानी छात्रावास के बच्चे अव्यवस्थाओं की शिकायत करने निकले पैदल

नायब तहसीलदार की समझाइश के बाद वापस छात्रावास लौटे, अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी दिखे नाराज।

पानसेमल विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरानी के शासकीय बालक छात्रावास के करीब 48 बच्चे व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर पैदल पानसेमल विकासखंड अधिकारी को शिकायत करने के लिए निकले।करीब 6 से 8 किलोमीटर चलकर पानसेमल पहुंचे,जिसके बाद नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे की समझाइश के बाद वापस छात्रावास पहुंचे। नायब तहसीलदार बच्चों के साथ छात्रावास में जाकर बनाए गए भोजन की गुणवत्ता, पीने के पानी की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।बच्चों से वन टू वन चर्चा करने के बाद छात्रावास अधीक्षक अशोक चौहान से समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।छात्रावास परिसर में गंदगी व अव्यवस्थाओं को लेकर अप्रसन्नता जताई और अधीक्षक से कहा कि पालक हमे अपनी जिम्मेदारी से बच्चों को छात्रावास में प्रवेश करवाते हैं जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी हमारी होती हैं लेकिन इस प्रकार कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं है।

पिपरानी छात्रावास के बच्चे अव्यवस्थाओं की शिकायत करने निकले पैदल

मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्य संतोष पवार ने छात्रावास में कार्यरत रसोइयन,चौकीदार व अन्य कर्मचारियों के कथन भी लिए।उपस्थित ग्रामीण नरेश पटेल, पंकज पटेल,रवि सोलंकी,जगमोहन पटेल,जितेंद्र पटेल,बृहस्पति पटेल ने बताया कि बच्चे रविवार रात्रि में भी निकले थे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया और बच्चों को भूख लगने पर बिस्किट दिए,बच्चों ने बताया कि उन्हें खाना देरी से मिला था इसलिए उन्हें भूख लगी।ग्रामीणों ने अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों से शिकायत दर्ज की।ग्रामीणों ने बताया कि समय समय पर अधिकारियों द्वारा छात्रावासों के निरीक्षण कर सुविधा का जायजा लेना चाहिए लेकिन इस प्रकार कैसे व्यवस्थाओं में सुधार हो पाएगा। वही इस विषय पर छात्रावास अधिक्षक से चर्चा करने पर उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला दिया,हालांकि अधिकारियों द्वारा पंचनामा बनाकर जांच में लिया है।

पानसेमल/सतीश केवट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *