कुमारी शारदा विनोद वसावे ने कक्षा 10 में किया टॉप,परिवार व क्षेत्र को किया गौरवांवित

कुमारी शारदा विनोद वसावे ने कक्षा 10 में किया टॉप,परिवार व क्षेत्र को किया गौरवांवित

बड़वानी

Shares

कुमारी शारदा विनोद वसावे ने कक्षा 10 में किया टॉप,परिवार व क्षेत्र को किया गौरवांवित,कन्या शिक्षा परिसर सीहोर में,वार्षिक उत्सव के दौरान किया सम्मान,

पानसेमल क्षेत्र की निवासी कुमारी शारदा विनोद वसावे ने परिवार सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है,होनहार बालिका को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार मिला है।बालिका की माता एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिला विनोद वसावे ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि शारदा की मेहनत से उसने अच्छे अंक अर्जित किए हैं,गुरुजनों का आभार जताया है। जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे ने जानकारी में बताया कि उनकी बालिका कक्षा 6 से सीहोर में अध्ययनरत है एवं बोर्ड परीक्षा 2024 – 2025 में 82% अंक अर्जित कर टॉप किया है,इस उपलब्धि के लिए उन्हें परिवार सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी है।गुरुवार को वे सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित कन्या शिक्षा परिसर सीहोर में वार्षिक उत्सव का आयोजन में परिवार के साथ सम्मिलित हुए, हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ,कार्यक्रम में देश,समाज और शिक्षा जगत से जुड़े विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को विशिष्ट ऊँचाइयों पर पहुंचाया वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रजनीश सिंह गौर,डिप्टी डायरेक्टर जनरल (DDG),एनसीसी मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय रहे।

कुमारी शारदा विनोद वसावे ने कक्षा 10 में किया टॉप,परिवार व क्षेत्र को किया गौरवांवित

मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दोनों स्तरों पर समृद्ध किया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्राचार्य लोकेश सिंह ने वर्षभर विद्यालय द्वारा प्राप्त उपलब्धियों, शैक्षणिक प्रगति,खेल एवं कला क्षेत्र में मिली सफलताओं, सामाजिक पहल और भावी योजनाओं का वर्णन किया।उन्होंने बताया कि विद्यालय की बालिकाएँ न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि सांस्कृतिक, खेल और सहशैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों,अनुभव कथन,लोक नृत्य,स्कूल बैंड के प्रदर्शन और देशभक्ति नृत्य योग प्रदर्शन, तीरंदाजी,एवं मास पीटी के माध्यम से बालिकाओं ने समरसता,समानता, सामूहिकता और टीमवर्क का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे ने जनजातीय सांस्कृतिक सम्मान के रूप में मुख्य अतिथि पंडित प्रदीप मिश्रा को धनुष भेंट किया।इसके पश्चात सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गान के साथ हुआ।विद्यालय के प्रबंधक शसत्येंद्र शर्मा ने अंत में उपस्थित सभी अतिथियों,अभिभावकों,छात्राओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विद्यालय की छात्रा एंजल,मोनिका एवं शिक्षक अमित दुबे द्वारा किया गया।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *