शासकीय कन्या विद्यालय एवं बालक उत्कृष्ट विद्यालय सहित 9 केंद्रों पर ओलंपियाड परीक्षा का हुआ आयोजन,4098 विद्यार्थी हुए सम्मिलित।

शासकीय कन्या विद्यालय एवं बालक उत्कृष्ट विद्यालय सहित 9 केंद्रों पर ओलंपियाड परीक्षा का हुआ आयोजन,4098 विद्यार्थी हुए सम्मिलित।

बड़वानी

Shares

शासकीय कन्या विद्यालय एवं बालक उत्कृष्ट विद्यालय सहित 9 केंद्रों पर ओलंपियाड परीक्षा का हुआ आयोजन,4098 विद्यार्थी हुए सम्मिलित।

पानसेमल ब्लॉक सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार ओलंपियाड की परीक्षा आयोजित की गई।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उपस्थित प्राचार्य श्रीमती सरिता धार्वे ने बताया कि कन्या विद्यालय में परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू की ।शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती द्वारिका आर्य ने बताया की शासन के निर्देश पर निर्धारित सिलेबस के आधार कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है।परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी उत्तीर्ण होने के बाद विद्यार्थियों की जिला स्तरीय परीक्षा होगी जिसमें उत्तीर्ण होने पर उन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी। बी आर सी पानसेमल जितेंद्र बाविस्कर ने बताया कि मोयदा,दोंदवाडा,बालक उत्कृष्ट विद्यालय,कन्या विद्यालय,जलगोन,टेमला, मलफा,खेतिया,राखी सहित कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए जिनमें दर्ज 4,893 विद्यार्थियों की संख्या में 4098 सम्मिलित हुए तथा 795 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *