सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए जिला कलेक्टर को किया सम्मानित

सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए जिला कलेक्टर को किया सम्मानित

बड़वानी

Shares

सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित राशि का लक्ष्य

सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए जिला कलेक्टर को किया सम्मानित

बड़वानी की इस उपलब्धि पर महामहिम राज्यपाल ने दिया शील्ड

बड़वानी / सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह को वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित राशि का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए सम्मानित किया गया। महामहिम राज्यपाल ने बड़वानी जिला प्रशासन को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान किया है। महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रदत इस शील्ड को सोमवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी श्री एम.नासीर ने कलेक्टर बड़वानी को सौपा एवं जिला प्रशासन के समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कलेक्टर ने इस सम्मान के लिए जिला सैन्य कल्याण बोर्ड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि देश की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों, उनके आश्रितों तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उपयोग की जाएगी।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *